{"_id":"5bf59d85bdec2269b642b495","slug":"51542823301-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का छज्जा गिरने से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का छज्जा गिरने से बालिका की मौत
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का छज्जा गिरने से बालिका की मौत
सुल्तानपुर। जिले की सीमा से सटे डड़ियवा गांव में बुधवार सुबह मकान का छज्जा ढहने से एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन बालिका को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फैजाबाद के बीकापुर थाना क्षेत्र के डड़ियवा गांव निवासी संदीप तिवारी की बेटी अनुष्का (10) बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी संदीप के मकान का छज्जा भरभराकर ढह गया। इसके मलबे में अनुष्का दब गई।
परिवारीजनों ने मलबा हटाकर अनुष्का को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। अनुष्का की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।