फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Fri, 28 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बेटे को दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर पिता से डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजा गया युवक वापस लौटा तो पूरे मामले से पर्दा उठा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

लंभुआ क्षेत्र के खुदौली गांव निवासी शौकत अली का कहना है कि उसका पड़ोसी सिराज अहमद युवकों को दुबई में नौकरी दिलाने का काम करता है। वर्ष 2017 में शौकत से सिराज ने बेटे वासिद अली के लिए दुबई में अच्छी नौकरी की बात की थी। इसके लिए शौकत ने दो किश्तों में डेढ़ लाख रुपये सिराज अहमद को दे दिए।
विज्ञापन


13 जनवरी 2018 को वासिद अली दुबई के लिए रवाना हो गया। वहां पहुंचने पर वासिद को पता चला कि सिराज ने उसे टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजा है। 21 अप्रैल को वासिद को दुबई से भारत भेज दिया गया। शौकत ने सिराज से रकम वापस मांगी तो वह गाली-गलौज करने लगा। शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने एसपी अनुराग वत्स से शिकायत की। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed