फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बाइक सवार युवक से दो लाख 20 हजार की लूट

बाइक सवार युवक से दो लाख 20 हजार की लूट

Thu, 26 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक से दो लाख 20 हजार की लूट
कुड़वार (सुल्तानपुर)। शहर से दो लाख 20 हजार रुपये लेकर अपने पार्टनर के साथ बाइक से घर जा रहे युवक से नकाबपोश दो युवकों ने पिस्टल के जोर पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद संदेह के आधार पर पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के अग्निहोत्रीपुर गांव निवासी राजीव तिवारी और पूरे भंजन शुक्ल मजरे बरासिन निवासी अशोक कुमार उर्फ गुड्डू शुक्ल के साथ ठेकेदारी का काम करते हैं। कुछ दिन पहले ही अशोक कुमार और राजीव तिवारी को छह लाख 40 हजार रुपये का भुगतान हुआ था।
विज्ञापन



पूरा पैसा अशोक कुमार ने अपने पास रखा था। मंगलवार को अशोक ने राजीव को शहर निवासी अपने भाई पवन के पास रुपये देने के लिए बुलाया था। राजीव अपनी बाइक से शहर आया था, जहां अशोक ने उसे दो लाख 20 हजार रुपये दिए। रुपये देने के बाद वह उसके साथ ही घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ते में कुड़वार थाना क्षेत्र के बांसी गांव के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया और पिस्टल निकालकर राजीव के पेट पर सटा दी। अचानक हुई घटना से राजीव भयभीत हो गया। इसके बाद बदमाशों ने बाइक की डिक्की में रखा दो लाख 20 हजार रुपये निकाल लिया और कुड़वार की ओर फरार हो गए।



राजीव ने घटना की सूचना यूपी 100 को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में पहले अशोक ने छह लाख 40 हजार रुपये लूट की कहानी बताई फिर दो लाख 20 हजार रुपये लूटने की बात कही। पुलिस राजीव और अशोक के साथ कुड़वार थाने पहुंच गई। राजीव ने अपने पार्टनर अशोक पर लूट कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। कुड़वार थाने के एसएसआई रतन कुमार शर्मा ने बताया कि राजीव की तहरीर पर अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed