{"_id":"5a9d828e4f1c1b4d588bb9a3","slug":"41520272014-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लगाई टॉप 20 अपराधियों की सूची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लगाई टॉप 20 अपराधियों की सूची
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चौराहों पर लगावा दी टॉप 20 अपराधियों की सूची
अमेठी। अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को आगाह करने के लिए जिला पुलिस की तरफ से थानावार सार्वजनिक स्थलों पर क्षेत्र के सक्रिय टॉप 20 अपराधियों की सूची की होर्डिंग लगाई जा रही है। क्षेत्र में रविवार देर शाम टॉप 20 अपराधियों की होर्डिंग शहर के सगरा तिराहे, तहसील परिसर, कोतवाली परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाई गई।
ये होर्डिंग लोगों में कौतूहल का विषय बनी रहीं। लोग मोबाइल में फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप में उसे वायरल करते दिखाई दिए। अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे ने बताया कि सभी थानावार टॉप 20 क्रियाशील अपराधियों की होर्डिंग लगवाई जा रही है। इससे लोग आसानी से अपराधियों को न केवल चिह्नित कर सकेंगे बल्कि कहीं अपराध कारित होने पर पुलिस को सूचना भी देंगे। कहा कि अब पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की नजर भी अपराधियों पर रहेगी।