{"_id":"5a0491334f1c1bd8538bc00e","slug":"41510248755-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग में स्कूल वैन से भिड़ी जीप, 12 बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मॉग में स्कूल वैन से भिड़ी जीप, 12 बच्चे घायल
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मॉग में स्कूल वैन से भिड़ी जीप, 12 बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। स्थानीय थाने से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूरे फाजिल मोड़ के पास गहरी धुंध के बीच रफ्तार जीप ने बृहस्पतिवार सुबह स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इसी बीच मौके पर पहुंची एक कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में 12 मासूम बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो को निजी अस्पताल रेफर किया गया है।
शहर स्थित एक प्ले ग्रुप स्कूल से संबद्ध निजी वैन बृहस्पतिवार को गांधीनगर की तरफ से बच्चों को लेकर आ रही थी। वापसी में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूरे फाजिल मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी।
दोनों वाहनों के आपस में भिड़ते ही शहर की ओर से आई एक कार भी जीप से टकरा गई। दुर्घटना में स्कूल वैन में सवार विजय शंकर की पुत्री आस्था (11), पुत्र अतुल (9) व पुत्र अधर (6), कृष्ण कुमार की पुत्री श्वेता (11), सत्य प्रकाश की पुत्री आराधना (9), गौरीशंकर की पुत्री (6) आदित्या के अलावा आर्या, दिव्यांश, उत्पल, अंकित, आदित्य व श्रद्धा घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल बच्चों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया जहां अधर व आराधना की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मुंशीगंज स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दुर्घटना के बाद जीप चालक जहां जीप छोड़कर मौके से भाग निकला वहीं कार से स्कूल जा रही शिक्षिका चारू पांडेय निवासी बहोरिकपुर थाना गौरीगंज को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जीप चालक की तलाश में जुटी है।