{"_id":"5972334a4f1c1b4f4f8b4886","slug":"41500656458-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग चोर ने बुजुर्ग महिला पर बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग चोर ने बुजुर्ग महिला पर बोला हमला
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर ने बुजुर्ग महिला पर बोला हमला
हालत नाजुक, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
मुंशीगंज थाने के पूरे गड़ेरियन गरथोलिया की घटना
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। मुंशीगंज थानाक्षेत्र के गड़ेरियन का पुरवा मजरे गरथोलिया में बृहस्पतिवार देर शाम एक चोर ने बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। ग्रामीणों को आता देख चोर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया है।
मुंशीगंज थाने के गड़ेरियन का पुरवा मजरे गरथोलिया गांव निवासी रामसुख बृहस्पतिवार देर शाम अपनी सीता देवी के साथ खेतों में काम करने गए थे। इसी बीच गांव का एक नाबालिग चोर ताला तोड़ कर उनके मकान में घुस गया। वह मकान में मौजूद सामान समेटने में जुटा ही था कि सीता देवी वापस लौट आर्इं। सीता देवी को देख चोर ने मकान में रखे हसिया से सीता देवी पर हमला बोल दिया। हमले में सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख चोर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए सीता को सीएचसी शाहगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सीता की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। एसएचओ रामराज सरोज ने बताया कि पीड़िता के पति रामआसरे की तहरीर पर नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार सुबह उसका चालान किशोर न्यायालय भेजा गया है।