{"_id":"5b2fdcc34f1c1bfd6e8b99d6","slug":"31529863363-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र में एक बुजुर्ग की रविवार दोपहर भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह घटना क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान में हुई। गांव निवासी पारसनाथ वर्मा का गांव के ही गोविंद वर्मा से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को गोविंद ने भूमि विवाद के निपटारे के लिए अपने परिचितों व रिश्तेदारों को घर पर बुलाया था। दोनों पक्ष के लोगों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर गोविंद वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सरोज, अजीत, सुरेंद्र का दामाद व तीन अन्य लोगों ने पारसनाथ वर्मा पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया।
मारपीट से गांव में भगदड़ मच गई। हमले में घायल होकर पारसनाथ जमीन पर गिर पड़े। परिवारीजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पारसनाथ को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। उससे पहले हमलावर फरार हो चुके थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि मृतक के बेटे जितेंद्र कुमार की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।