फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बारातियों से भरी जीप खड्ड में पलटी

बारातियों से भरी जीप खड्ड में पलटी

Mon, 19 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बारातियों से भरी जीप खड्ड में पलटी
बारातियों से भरी जीप खड्ड में पलटी, आठ घायल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। गोसाईगंज क्षेत्र में रायापट्टी गांव के समीप बारातियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में आठ बाराती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कूरेभार के सराय गोकुल गांव से एक बारात फैजाबाद जिले के हैदरगंज क्षेत्र के घोपा गांव गई थी।


बारात के बाद लोग एक जीप से घर लौट रहे थे। जीप गोसाईगंज क्षेत्र के रायापट्टी गांव के समीप अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में इंद्रेश यादव (12) पुत्र हरी यादव निवासी चंदापुर, विपिन यादव (17), निवासी सराय गोकुल, मोहम्मद सहीम (18) निवासी सेवरा, ललित यादव (17) निवासी सराय गोकुल, इंद्रमणि यादव निवासी करोमी, अभिनाश गुप्ता (14) पुत्र अरुण गुप्ता निवासी सराय गोकुल, जय प्रकाश शर्मा (38) निवासी सराय गोकुल, विपिन गुप्ता (17) निवासी सराय गोकुल थाना कूरेभार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed