फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जीप ने शिक्षिका को मारी टक्कर

जीप ने शिक्षिका को मारी टक्कर

Thu, 15 Jun 2017 01:36 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
जीप ने शिक्षिका को मारी टक्कर
जीप की टक्कर से मां की गोद से गिरी मासूम, मौत
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी शिक्षिका
अमर उजाला ब्यूरो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। विद्यालय से पैदल घर लौट रही शिक्षिका को जीप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिक्षिका की गोद से छिटककर मासूम दूर जा गिरी। घायल शिक्षिका बेटी को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मैधन गांव निवासी शैलेंद्र की पत्नी सुमित्रा एकल विद्यालय करनाइतपुर मोतिगरपुर में शिक्षिका हैं। बुधवार सुबह सुमित्रा सात माह की बेटी रोहिणी को गोद में लेकर विद्यालय में आयोजित एक मीटिंग में शामिल होने गई थी। मीटिंग में शामिल होकर सुमित्रा बेटी के साथ घर लौटने के लिए खनुहट गांव के पास सड़क किनारे अन्य शिक्षिकाओं के साथ सवारी वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी दोस्तपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने सुमित्रा को टक्कर मार दी। टक्कर से सुमित्रा की गोद से रोहिणी छिटककर दूर जा गिरी। अन्य शिक्षिकाओं ने रोहिणी और सुमित्रा को उठाया। घायल रोहिणी को आननफानन में लेकर सुमित्रा सीएचसी मोतिगरपुर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed