{"_id":"5a19afc14f1c1b6f548bf768","slug":"191511632833-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान डाकघर में डाक सेवक पद के आवेदकों का हंगामा
सुल्तानपुर। डाक सेवक के पद पर आवेदन के लिए शनिवार को प्रधान डाकघर पहुंचे आवेदकों ने जमकर हंगामा किया। डाक कर्मचारियों व आवेदकों के बीच झड़प शुरू हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। डाक सेवक आवेदन की साइट धीमी होने की वजह से आवेदकों में नाराजगी थी। डाक विभाग की ओर से डाक सेवक पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर है। आखिरी तारीख करीब होने के बाद से आवेदकों की भीड़ प्रधान डाकघर पर उमड़ने लगी है। शुक्रवार को प्रधान डाकघर में डाक सेवक पद के लिए करीब 300 आवेदन चालान के साथ जमा किए गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह से आवेदकों की भीड़ प्रधान डाकघर पर जमा हो गई। आवेदन प्रकिया के तहत चालान जमा करने के लिए बड़ी संख्या में आवेदक कतार में लगे रहे। करीब 12 बजे से आवेदन की साइट धीमी हो गई।
आवेदन के लिए निर्धारित दो काउंटरों पर काम का दबाव बढ़ गया। आवेदन प्रकिया धीमी होने की वजह से आवेदकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। काउंटर पर बैठे डाक कर्मियों व आवेदकों के बीच झड़प शुरू हो गई।
आवेदकों ने कार्यालय में घुसकर बवाल की कोशिश की। इस पर डाक कर्मियों व आवेदकों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इसी बीच विवाद बढ़ता देख पोस्टमास्टर अमरनाथ ने घटना की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी प्रधान डाकघर पहुंची। पुलिस ने उग्र हुए आवेदकों को शांत करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस के हरकत में आने के बाद आवेदक शांत हुए। इस दौरान आवेदकों के चालान भी ले लिए गए।
पोस्टमास्टर अमरनाथ ने बताया कि देर शाम तक आवेदन चालान जमा करने का कार्य किया गया। शनिवार को करीब 293 आवेदकों के चालान जमा करने की प्रकिया पूरी हो सकी थी।