{"_id":"5bce1102bdec22695b779bc0","slug":"181540231426-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को पिकअप ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को पिकअप ने रौंदा
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुत्र गंभीर
सुल्तानपुर। तेज रफ्तार जीप की चपेट में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
जयसिंहपुर क्षेत्र के हालापुर (रोटी) गांव निवासी ब्रह्मदेव पांडेय (50) अपने पिता दयाराम (80) के साथ सोमवार सुबह बाइक से कादीपुर जा रहे थे। नारा मधईपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ब्रह्मदेव और दयाराम को स्थानीय लोगों ने सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल ले जाने के दौरान दयाराम की मौत हो गई। ब्रह्मदेव को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद जीप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।