{"_id":"5b3131f54f1c1bda6e8b9e52","slug":"181529950709-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहस्वामी को बंधक बनाकर लूटपाट
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहस्वामी को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की लूट
सुल्तानपुर। शहर क्षेत्र के खैराबाद इलाके में रविवार रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर गृहस्वामी को बंधक बना लिया। असलहे के जोर पर बदमाशों ने 88 हजार रुपये और 70 हजार रुपये कीमत के जेवरात के साथ अन्य सामान लूट लिया। गृहस्वामी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। चीख-पुकार के बाद मकान के दूसरे तल पर सो रहा भाई जाग गया और शोर मचाया। इस पर बदमाश घर से फरार हो गए।
कोतवाली नगर क्षेत्र के खैराबाद इलाके में मोहम्मद अरमान (35) का मकान है। अरमान के परिवारीजन रिश्तेदारी में गए हैं। घर में वह अपने भाई दानिश के साथ मौजूद था। रविवार रात अरमान मकान के नीचे के तल पर सोया था। उसका भाई दानिश दूसरे तल पर था। अरमान के मुताबिक रात करीब दो बजे दो-तीन बदमाश घर के दरवाजे की कुंडी किसी तरह से खोलकर अंदर घुस आए। घर में घुसते ही बदमाशों ने असलहा निकालकर अरमान पर तानकर उसे बंधक बना लिया।
इसके बाद बदमाशों ने 70 हजार रुपये कीमत के जेवरात, 88 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए। अरमान ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे की बट से पिटाई कर दी। अरमान की चीख सुनकर दूसरे तल पर सो रहे दानिश की नींद खुल गई तो वह शोर मचाते हुए नीचे उतरने लगा। इस पर बदमाश घर से फरार हो गए। रात में ही दानिश ने यूपी 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 के पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नगर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। कोतवाल ने बताया कि दानिश की तहरीर पर केस दर्जकर घटना की तफ्तीश की जा रही है।