फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 25 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन


कूरेभार (सुल्तानपुर)। जूनियर हाई स्कूल में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंची एक छात्रा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

छात्रा को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतियोगिता कराने में मशगूल रहे। छात्रा को देखने तक की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


कूरेभार विकास खंड के न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का कार्यक्रम कस्बे के जूनियर हाई स्कूल में शनिवार की सुबह से आयोजित की गई थी। बाकायदा प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए कौस्तुभ सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अकोढ़ी विद्यालय की ओर से रिजवाना (9) पुत्री मोहम्मद इजहार निवासी कोड़री आई थी। शनिवार अपराह्न 11 बजे सड़क पार करते समय रिजवाना को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।


बाइक की टक्कर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने छात्रा को आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीण ही छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed