{"_id":"5bae68f2867a554f1b1363ae","slug":"161538156786-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीज की मौत से नाराज परिवारीजनों ने चिकित्सक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीज की मौत से नाराज परिवारीजनों ने चिकित्सक को पीटा
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई, ढाई घंटे ठप रही ओपीडी
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की बृहस्पतिवार रात आईसीयू वार्ड में मौत हो गई। तीमारदारों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान तीमारदारों ने इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद एक चिकित्सक की पिटाई कर दी। इस घटना से नाराज डॉक्टरों व कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह ओपीडी बंद कर चिकित्सीय सेवा ठप कर दी। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने पर डॉक्टर व कर्मचारी काम पर लौटे। पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अमर प्रसाद मिश्र (65) को परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अमर प्रसाद की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप था कि अमर प्रसाद की तबीयत ज्यादा खराब होने पर कई बार चिकित्सकों को बुलाया गया, लेकिन कोई उन्हें देखने नहीं पहुंचा। परिवारीजन अस्पताल में हंगामा काटने के बाद न्यू इमरजेंसी विंग में पहुंच गए, जहां रात्रि ड्यूटी पर मौजूद डॉ. तफ्सीर खां से तीमारदारों की नोकझोंक शुरू हो गई।
आरोप है कि इस बीच तीमारदारों ने डॉ. तफ्सीर की पिटाई कर दी। सूचना के बाद जब तक पुलिस पहुंची तो आरोपी जा चुके थे। शुक्रवार सुबह चिकित्सक की पिटाई की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी ओपीडी बंद करके कार्य बहिष्कार पर चले गए। उनकी मांग थी कि चिकित्सक की पिटाई करने वालों को गिरफ्तार किए जाएं। पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। करीब ढाई घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मी वापस काम पर लौटे। नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
इलाज के लिए तड़पते रहे मरीज
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी बंद होने से इलाज कराने पहुंचे मरीज तड़पते नजर आए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा छोड़ अन्य कहीं कोई भी चिकित्सक न ओपीडी में मौजूद रहा और न ही अपनी सेवा दे रहा था। ऐसे में मरीज के साथ ही उनके तीमारदार काफी परेशान हुए।