फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   विवाहिता की हत्या कर शव कर दिया गायब

विवाहिता की हत्या कर शव कर दिया गायब

Fri, 04 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव कर दिया गायब
विवाहिता की हत्या कर शव कर दिया गायब
विज्ञापन

दादी की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज
विजेथुआ गांव से जुड़ा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन ने एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया। दादी की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। मामला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विजेथुआ गांव से जुड़ा है।

थाना क्षेत्र करौंदीकलां के शुकुलपुर गांव निवासिनी विद्यावती देवी की पौत्री पूजा पुत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की शादी कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के विजेथुआ (तिवारी का पुरवा) गांव निवासी आनंद तिवारी पुत्र जितेंद्र तिवारी के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। ससुरालीजन दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज थे। आरोप है कि बाइक की मांग को लेकर ससुरालीजन पूजा को मारते-पीटते एवं प्रताड़ित करते थे। बुधवार को ससुरालीजन ने विवाहिता की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया। मृतका की दादी विद्यावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति आनंद तिवारी, ससुर जितेंद्र तिवारी, सास आशा व गोल्डी, स्वीटी, प्रिंसी, अरुण कुमार तिवारी व गुड्डू तिवारी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed