फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   खेतों में लगी आग से 150 बीघा फसल राख

खेतों में लगी आग से 150 बीघा फसल राख

Sun, 28 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेतों में लगी आग से 150 बीघा फसल राख
खेतों में लगी आग से 150 बीघा फसल राख
विज्ञापन

गौरीगंज। स्थानीय तहसील के गांव नौरंगाबाद के सीवान में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। चल रही तेज हवा के बीच आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सीवान में उठ रही आग की लपटों को देख जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंच उस पर काबू पाने की कोशिश शुरू करते तब तक आग सुजानपुर गांव तक पहुंच गई। ग्राम प्रधान सुजानपुर तेजभान सिंह ने आग की सूचना प्रशासन को दी।

फायर कर्मी सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंचे। देर से पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग में फतेह बहादुर, पवन कुमार, सुमेरा, राजेंद्र कुमार व लवकुश समेत नौरंगाबाद, मंढखा, जोधनपुर, नया पुरवा, काले खां का पुरवा व सुजानपुर के दर्जनों किसानों की मेहनत से तैयार गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन


विधायक प्रतिनिधि उमेश कुमार की सूचना पर राजस्व कर्मी गांव पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों की मानें तो आग से करीब बीस लाख रुपये की क्षति हुई है। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके पर भेज दी गई है। नुकसान के आकलन की रिपोर्ट मिलते ही काश्तकारों को सहायता राशि का चेक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed