{"_id":"5b2402f34f1c1b2b428b50e9","slug":"121529086707-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, बच्ची घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, बच्ची घायल
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में युवक की मौत, बच्ची घायल
सुल्तानपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत हो गई। एक मासूम बच्ची घायल हुई जिसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के गोपालपुर बड़ागांव निवासी श्याम नारायण गुप्ता (33) शुक्रवार सुबह बाइक से मोतिगरपुर बाजार जा रहे थे। रामपुर बिरतिहा के समीप नहर की पटरी पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने श्याम नारायण को रौंद दिया। गंभीर हालत में श्याम नारायण को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना भी इसी थाना क्षेत्र में हुई।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे कादीपुर क्षेत्र के मुड़िला बाजार निवासी विजय शंकर की पांच वर्षीय पुत्री दीपांशी अपने माता-पिता के साथ मोतिगरपुर क्षेत्र के कंदवारे गांव जा रही थी। पांडेयबाबा (शंकरगढ़) स्थित कंदवारे गांव के मोड़ पर सड़क पार करते समय एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे दीपांशी घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।