{"_id":"5c17e906bdec2256ad22c6ea","slug":"101545070854-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा छह अवैध असलहों समेत बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा छह अवैध असलहों समेत बदमाश
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, छह अवैध असलहे बरामद
गौरीगंज। बाजार शुकुल पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान एसयूवी सवार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास छह अवैध असलहे और कारतूस बरामद हुए हैं। वाहन पर सवार दो अभियुक्त फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक बाजार शुकुल क्षेत्र के सुबेहा जिला बाराबंकी की तरफ से एक लग्जरी वाहन से बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसओ व अन्य पुलिस कर्मियों ने सुबेहा मार्ग पर रामकुमार इंटर कॉलेज के चेकिंग शुरू की। एक गाड़ी को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उस पर सवार बदमाश भागने लगे। इसी बीच उनका वाहन बंद हो गया। इस पर वाहन सवार बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए पैदल भागने लगे।
पुलिस कर्मियों ने उनमें एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो भागने में सफल हो गए। तलाशी के दौरान वाहन दो देसी बंदूक, एक रायफल, दो तमंचे, एक रिवाल्वर के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। पकड़ गए बदमाश की पहचान जामों थाने के सूखी बाजगढ़ निवासी अजय कुमार सिंह के रूप में हुई। अजय ने फरार एक बदमाश का नाम ग्राम इस्लामपुर थाना सुबेहा जिला बाराबंकी निवासी वीर सिंह बताया।
विज्ञापन
बड़ी घटना की फिराक में थे बदमाश
एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फरार दो बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पकड़े गए अजय सिंह का रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। मौके से फरार हुआ वीर सिंह 14 जून 2014 को जगदीशपुर थाने के वारिसगंज में सरेशाम हुई पूर्व मंत्री पुत्र ददन सिंह व चालक सुरेश कुमार पांडेय की हत्या में भी शामिल रहा है।