{"_id":"6aedc067d3540bf4e8094dc4","slug":"bus-bolero-camper-accident-in-ronhat-haripurdhaar-road-nahan-news-c-177-1-nhn1016-193530-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निजी बस और बोलेरो कैंपर में भिड़ंत, यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निजी बस और बोलेरो कैंपर में भिड़ंत, यात्री सुरक्षित
विज्ञापन
वाहनों की जोरदार भिडंत
रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर हादसा, वाहनों को पहुंचा भारी नुकसान
करीब पौना घंटे तक सड़क पर लगा रहा जाम, लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर वीरवार को एक निजी बस और बोलेरो कैंपर के बीच तीखे मोड़ पर सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और दोनों वाहनों में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। निजी बस शिवपुर से शिलाई की ओर आ रही थी, जबकि बोलेरो कैंपर रोनहाट से हरिपुरधार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सड़क के एक तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
इस दौरान बसों और छोटे वाहनों में सवार लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। करीब पौना घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने के बाद सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।-- -- -- -
विज्ञापन
करीब पौना घंटे तक सड़क पर लगा रहा जाम, लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर वीरवार को एक निजी बस और बोलेरो कैंपर के बीच तीखे मोड़ पर सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और दोनों वाहनों में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। निजी बस शिवपुर से शिलाई की ओर आ रही थी, जबकि बोलेरो कैंपर रोनहाट से हरिपुरधार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सड़क के एक तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
इस दौरान बसों और छोटे वाहनों में सवार लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। करीब पौना घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने के बाद सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन