फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crime four person arrested

Sultanpur News: दरोगा की सर्विस पिस्टल व मोबाइल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime four person arrested
सुलतानपुर। हलियापुर के डोभियारा गांव में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम पर हमला कर सर्विस पिस्टल और मोबाइल छीनकर भागने के चार आरोपियों को शनिवार सुबह बेतवा नाला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों में मां-बेटी व दो भाई शामिल हैं। उनके पास से दरोगा की सर्विस पिस्टल, मोबाइल, धारदार हथियार व एक डंडा मिला है। जिस जीप से आरोपी भागे थे, उसे भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हलियापुर थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि शनिवार तड़के मुखबिर से पता चला कि बेतवा नाला पुल के पास से आरोपी एक जीप से जाने वाले हैं। सुबह करीब 06.30 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर उस जीप को रोक लिया। जीप में मुख्य आरोपी आदर्श सिंह का भाई शिवम सिंह, अखिलेश सिंह, मां प्रमिला सिंह व बहन शिवानी सिंह निवासीगण डोभियारा, हलियापुर मौजूद मिले।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर जीप में से उप निरीक्षक आकिल हुसैन की छीनी गई सर्विस पिस्टल, दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार (गड़ासी), एक डंडा मिला। उनके पास से मिली जीप को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभी मुख्य आरोपी आदर्श सिंह व उसके पिता दशरथ सिंह की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed