फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

आप सांसद व पूर्व सपा विधायक समेत 19 के खिलाफ आरोप तय

Sat, 03 Sep 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
court
कोर्ट में पेश होने जाते राज्यसभा सदस्य संजय सिंह। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बिजली की समस्या को लेकर सड़क जामकर प्रदर्शन करने के मामले में शनिवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह व सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 19 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया है। मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक वर्ष 2008 में सपा विधायक अनूप संडा व संजय सिंह (अब सांसद) समेत कई लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर शहर के ख़्वाजा कांप्लेक्स के पास सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग को जामकर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि लोगों ने एक रोडवेज बस पर पथराव भी किया था। उपद्रव रोकने के लिए कई थानों की फोर्स बुलाई गई थी। पुलिस ने सपा विधायक अनूप संडा, संजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ तीन सिंतबर 2008 को कोतवाली नगर में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसी मामले में शनिवार को आप सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा विधायक अनूप संडा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत 19 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए योगेश कुमार यादव ने आप सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा विधायक अनूप संडा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत 19 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया है। मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed