{"_id":"66c77c099932541c9505e43d","slug":"court-seeks-reply-from-kudwar-so-in-gang-rape-case-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-117754-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने कुड़वार एसओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने कुड़वार एसओ से मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एफटीसी सीनियर डिवीजन अंकिता सिंह ने कुड़वार एसओ से जवाब तलब किया है। दुष्कर्म पीड़िता की माॅनिटरिंग अर्जी पर 28 अगस्त को सुनवाई होगी।
कुड़वार थाने की एक गांव की युवती के साथ 26 नवंबर 2023 को गांव के ही अरबाज व उस्मान ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। उलाहना देने जाने पर आरोपी अरबाज की मां कैसरी बानो व ताऊ मो. शकील ने पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था। पीड़िता केस दर्ज कराने थाने गई, लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई थी। तब उसने कोर्ट की शरण ली थी।
कोर्ट के आदेश पर 10 जनवरी 2024 को चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज गया था। विवेचना में पुलिस ने आरोपियों को क्लीनचिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। पीड़िता के आपत्ति करने पर बीती 24 जुलाई को कोर्ट ने पुलिस की फाइनल रिपोर्ट रद कर अग्रिम विवेचना करने का आदेश दिया था। पीड़िता ने मॉनिटरिंग की अर्जी देकर आरोप लगाया है कि पुलिस न तो गवाहाें का बयान दर्ज कर रही है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। आरोपियों की ओर से केस में सुलह करने के लिए पीड़िता व गवाहों को धमकाया जा रहा है। कोर्ट ने कुड़वार एसओ से जवाब तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की है।