{"_id":"6a36d844462dda441d068914","slug":"court-hearing-in-mla-rakesh-pratap-singhs-case-on-the-17th-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-158844-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट: विधायक राकेश प्रताप सिंह के मुकदमे में 17 को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट: विधायक राकेश प्रताप सिंह के मुकदमे में 17 को सुनवाई
Sat, 20 Jun 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी के पति पर हमले के आरोप से जुड़े मामले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह व अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले में शनिवार को कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी है। इस मामले में याची प्रशांत सिंह व अन्य की तरफ से ट्रायल कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।
हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक केस की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख तय की गई है। अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित अन्य के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद