{"_id":"6939b42d697ac1b783094649","slug":"court-accused-durgesh-dodges-police-and-appears-in-court-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146064-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट: आरोपी दुर्गेश पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट: आरोपी दुर्गेश पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर
Wed, 10 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमन यादव के अपहरण कर हत्या करने के मामले में बुधवार को नामजद आरोपी दुर्गेश कुमार यादव ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम नवनीत सिंह ने मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
चांदा थाने के साढ़ापुर निवासी संदीप यादव ने छह दिसंबर की घटना बताते हुए अपने चचेरे भाई अमन यादव के अपहरण व हत्या के संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वादी ने नरैनी-सफीपुर के रहने वाले आरोपी मयंक यादव, अजय यादव, विजय यादव, पवन यादव, अजय गुप्ता गोलू, दीपक यादव राका, शिवम यादव व नरहरपुर, लंभुआ निवासी आरोपी समर यादव व स्थानीय थाने के राजेपुर निवासी आरोपी दुर्गेश यादव व रेनू पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले के आरोपी मयंक यादव, शिवम यादव,दीपक यादव को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि चौथे आरोपी दुर्गेश यादव ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। (संवाद)