फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona vaccination

587 कोरोना योद्धाओं को लगाया गया टीका

Mon, 15 Feb 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 2,278 के सापेक्ष 587 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी गई। वैक्सीनेशन के लिए जिले में 24 सेशन साइट बनाए गए थे। सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल और सीएचसी अखंडनगर पहुंचकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में कुल तीन सेशन साइट बनाए गए थे। सोमवार की सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए कोरोना योद्धा यहां पहुंचने लगे। करीब सवा दस बजे सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी जिला महिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ की मौजूदगी में कई लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया। निगरानी कक्ष से बाहर निकलने के बाद कोरोना योद्धाओं ने कहा कि देश में बनी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को इसे लगवाना चाहिए। शाम तक चले टीकाकरण में पूर्व निर्धारित लक्ष्य 2,278 के सापेक्ष मात्र 587 लोगों को वैक्सीन दी गई। टीकाकरण को लेकर महिला लाभार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि छूटे हुए 2278 लोगों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से मात्र 587 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed