फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona vaccination

1148 फ्रंट लाइन वर्कर को दी गई कोरोना वैक्सीन

Sat, 13 Feb 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 1649 के सापेक्ष कुल 1148 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी गई। वैक्सीनेशन के लिए कुल जिले में कुल आठ स्थानों पर 16 सेशन साइट बनाए गए थे। महिला लाभार्थियों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह रहा। डीएम और सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में कुल तीन सेशन साइट बनाए गए थे। शुक्रवार सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वाले के लिए कोरोना योद्धा यहां पहुंचने लगे। करीब सवा दस बजे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी जिला महिला अस्पताल पहुंचे। डीएम व सीएमओ की मौजूदगी में कई लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। डीएम रवीश गुप्ता ने हेल्थ वर्कर्स का उत्साह वर्धन किया। टीकाकरण के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया। निगरानी कक्ष से बाहर निकलने के बाद कोरोना योद्धाओं ने कहा कि देश में बनी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। शाम तक चले टीकाकरण में पूर्व निर्धारित लक्ष्य 1649 के सापेक्ष 1148 लोगों को वैक्सीन दी गई। टीकाकरण को लेकर महिला लाभार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। लोग कोरोना की वैक्सीन निडर होकर लगवाएं। शुक्रवार को महिला अस्पताल समेत आठ स्थानों पर 69.62 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed