फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona curfew reduces public crown in district

कोरोना कर्फ्यू की सख्ती से सूना रहा शहर

Mon, 10 May 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
corona curfew reduces public crown in district
सुल्तानपुर। कोरोना कर्फ्यू के चलते सोमवार को दोपहर बाद तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें सूनीं रहीं। दोपहर बाद तक पुलिस व प्रशासन मुस्तैद रहा। शाम को कुछ जगहों पर लोग संक्रमण से बेपरवाह दिखे। पुलिस ने कर्फ्यू के उल्लंघन में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शासन की ओर से संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 30 अप्रैल से लगाए गए कर्फ्यू को लेकर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस सड़कों पर निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठान व दूध, फल, सब्जी, मेडिकल स्टोर आदि ही खुले। कर्फ्यू की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दोपहर बाद तक सड़कें सूनीं रही। शाम होते ही कुछ क्षेत्रों में संक्रमण को लेकर बेफिक्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में फल, सब्जी व अन्य जरूरी चीजों को लेकर खरीदारी में लोग बेपरवाह दिखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।
पुलिस ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सड़क पर दोपहिया से गुजरने वाले वाहनों की भी पड़ताल की। बिना वजह निकलने वालों का पुलिस ने चालान काटा। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शहर का जायजा लिया। डीएम ने बस स्टेशन, चौक, सब्जी मंडी, शाहगंज चौराहा का भ्रमण कर लोगों से कर्फ्यू के अनुपालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed