फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Contract employees demonstrated

Sultanpur News: संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 May 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Contract employees demonstrated
दरियापुर अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय के पास प्रदर्शन करते विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के सदस्य।
सुल्तानपुर। 72 घंटे के कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन बुधवार को संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इंजीनियरों ने भी निजीकरण के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय दरियापुर के पास प्रदर्शन करते हुए संविदा कर्मचारियों ने कहा कि नई कंपनी निगम की शह पर वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। जिलाध्यक्ष आनंद अग्रहरि और महामंत्री अजय चौरसिया ने कहा कि निगम नई कंपनी के जरिए कम कर्मचारियों को रखना चाह रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर कामता प्रसाद, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, अजय, सुनील, राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। इधर, कार्य बहिष्कार के बीच इंजीनियर संघ भी निजीकरण के विरोध में उतर पड़ा। बुधवार को तीन घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए इंजीनियरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। विरोध में डीएन प्रसाद, रविशंकर, जियालाल समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed