फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Construction of small bridge will start in two days

Sultanpur News: लघु सेतु का दो दिन में शुरू होगा निर्माण

Sun, 20 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Construction of small bridge will start in two days
सुल्तानपुर। शहर में गोपालदास के पास नाले पर नए सेतु का निर्माण दो दिन में शुरू होगा। इसके लिए पुराने पुल को तोड़ने का काम तकरीबन पूरा हो गया है। अभी साफ-सफाई जारी है।
विज्ञापन



बस स्टेशन के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर गोपालदास नाले के पुराने पुल को कार्यदायी फर्म ने तोड़ने का काम तकरीबन पूरा कर लिया है। रविवार को पुल के मलबे को हटाकर नए निर्माण के लिए जगह बनाने का काम जारी रहा। जेसीबी से मलबे को दो दिनों से हटाया जा रहा है। मलबा साफ करने के बाद लघु सेतु की नींव का काम शुरू कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग अक्तूबर में दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए उसके पहले आवागमन शुरू कराने की तैयारी में है। इस वजह से विभाग की ओर से रोज काम की मॉनीटरिंग की जा रही है। इस बीच शहर में जाम की समस्या लगातार बनी रहने के आसार हैं। हालांकि रविवार को छुट्टी की वजह से जाम की समस्या नहीं रही। सोमवार को शहर को भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।जेई सीडी मिश्र ने बताया कि कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। समय से काम पूरा कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed