{"_id":"68c1d84c10fb44f27304fad4","slug":"construction-of-12-roads-made-the-journey-easier-work-is-going-on-on-three-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-140553-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 12 सड़कें बनने से राह हुई आसान, तीन पर चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 12 सड़कें बनने से राह हुई आसान, तीन पर चल रहा काम
Thu, 11 Sep 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़कें बनने से हजारों लोगों का आवागमन आसान हो गया है। अभी तीन सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़कों के बनने से लोगों को आवागमन के साथ समय की भी बचत हो रही है।
शासन ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को तीन साल पहले करीब सवा अरब रुपये से 15 सड़कों का निर्माण नई तकनीक से कराने का लक्ष्य दिया था। विभाग के सहायक अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि इस तकनीक में पुरानी सड़कों की खोदाई करके उसमें केमिकल मिलाकर मिट्टी और गिट्टी को समतल कर दिया गया। सीसी करने के बाद तारकोल से उसे पिच बनाया गया। इस तकनीक से पहली बार में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 12 संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया है।
भवानीगढ़ से डेहरियावां-कांपा, कटका-मायंग मार्ग से महमूदपुर मार्ग का कार्य कोर्ट केस की वजह से फंसा है। नौगवांतीर संपर्क मार्ग पर काम चल रहा है। मशीन के जरिए नई तकनीक से सड़क बनने से लोगों का आवागमन आसान हो गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि कोर्ट केस समाप्त होते ही दोनों सड़कों के बचे हिस्से का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।