{"_id":"6ae0ec5f05fbe728070c4eb2","slug":"congress-meeting-slp-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-168185-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पर्यवेक्षक ने वोटर लिस्ट सत्यापन के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पर्यवेक्षक ने वोटर लिस्ट सत्यापन के दिए निर्देश
Tue, 27 Oct 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पर्यवेक्षक। स्रोत- पार्टी
सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बैठक की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए हिमाचल प्रदेश से आए विधायक मलेंद्र राजन मंगलवार को जिले में पहुंचे। साथ ही, हर बूथ पर वोटर लिस्ट के सत्यापन का निर्देश दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। राजन ने कहा कि भाजपा सरकार में वोटों की हेराफेरी की शिकायतें बढ़ रही हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के ''वोट बचाओ, देश बचाओ'' अभियान को संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया। कहा कि इस अभियान को जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत और बूथ तक ले जाना है। मलेंद्र राजन ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को निर्णायक बताया।
उन्होंने कहा कि रैली केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा संदेश देगी। ग्राम पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने का निर्देश मिला। बैठक में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी,लाल पद्माकर सिंह, नफीस फारूकी, सरदार परमजीत सिंह, कुमारी निकलेश सरोज, विजय पाल, कमर खान, राहुल त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, हाजी फिरोज, सुरेश चंद्र मिश्रा, शिवपूजन सिंह, ओपी दुबे, सुब्रत सिंह सनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।