फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cm sultanpur program

Sultanpur News: मुख्यमंत्री 81 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

Mon, 06 Jul 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
cm sultanpur program
मुख्यमंत्री की जनसभा के ​लिए सर्कस ग्राउंड में लगाया जा रहा टेंट। स्रोत-सूचना विभाग
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 81 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई हैं। लोकार्पण व शिलान्यास के लिए शिलापट तैयार कराए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर अन्य गतिविधियों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात जुलाई को विवेकनगर के सर्कस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित दौरे को लेकर ग्राउंड में तैयारियां शुरू हो गई है। सर्कस ग्राउंड में टेंट, लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। पूरे शहर में सफाई का कार्य चल रहा है। पुलिस लाइन से लेकर सर्कस ग्राउंड तक होर्डिंग, बैनर हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली की लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में बने हेलीपैड से उतरकर सीधे सर्कस ग्राउंड के जनसभा स्थल में पहुंचेंगे। सीएम कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। रविवार देर शाम तक पूर्ण परियोजनाओं के आंकड़े जुटाए जाते रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री प्रतापगढ़ के कार्यक्रम के बाद जिले में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम का आगमन...और सड़कें हो गईं गड्ढामुक्त
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का भय अधिकारियों पर दिखने लगा है। शहर में रातोंरात सड़कें गड्ढामुक्त हो गईं। रिसाव की जगह पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनों को दुरुस्त किया रहा है। नालियों की सफाई हो गई और कचरे दूर फेंक दिए गए। रोड लाइटों व बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा। कार्यों की निगरानी लगातार विभागीय अधिकारी कर रहे है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शासन को तैयारियों की सूचना दे रहे हैं।


जिलाध्यक्ष ने की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय पर तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड में बने हेलीपैड पर मंगलवार दोपहर साढ़े बजे उतरेंगे। समीक्षा बैठक के बाद करीब 81 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 12:30 बजे विवेकनगर के सर्कस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। मीडिया प्रमुख मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि तैयारियों के संबंध में जिलाध्यक्ष ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग करके बात की। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए सर्कस ग्राउंड में लगाया जा रहा टेंट। स्रोत-सूचना विभाग

मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए सर्कस ग्राउंड में लगाया जा रहा टेंट। स्रोत-सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed