फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cloudy sky in the morning, bright sunshine in the afternoon

Sultanpur News: सुबह आसमान में बादल, दोपहर में रही तेज धूप

Wed, 21 May 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cloudy sky in the morning, bright sunshine in the afternoon
मंगलवार सुबह आसमान में छाए बादल।
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार सुबह नौ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हवा के साथ आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी होने लगी। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। करीब 10 मिनट के बाद मौसम का रुख फिर से बदल गया और धूप निकल आई। दोपहर होते-होते धूप तेज होने लगी। धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछा और छाता का सहारा लिया। इस बीच गर्मी और उमस से लेकर पसीना-पसीना हो गए।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेलिसयस रिकॉर्ड किया गया। इसमें 2.2 डिग्री की कमी रही। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed