फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Clothing and electronics shop gutted by fire

Sultanpur News: आग से कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान जली

Sat, 23 May 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Clothing and electronics shop gutted by fire
गोसाईगंज। सैफुल्लागंज के ताजुद्दीन मार्केट में बृहस्पतिवार रात दो दुकानों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम और गोसाईगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को काबू किया, लेकिन तब तक अरबाज अहमद की कपड़े की दुकान जलकर राख हो गई। अरबाज के मुताबिक, उनका करीब आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, ताजुद्दीन की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान भी आग से बुरी तरह प्रभावित हुई। उनके मुताबिक करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed