{"_id":"5dffa1c78ebc3e87c430b6ac","slug":"city-security-will-be-impregnable-with-cctv-sultanpur-news-lko4991567147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से अभेद्य होगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से अभेद्य होगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस विभाग ने पहल की है। महकमे ने सुरक्षा के मद्देनजर सात स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए नगर पालिका को प्रस्ताव भेजा है।
कैमरा लगने से अपराधियों पर पुलिस आसानी से नजर रख सकेगी। साथ ही घटना के बाद अपराधियों तक पुलिस को पहुंचने में आसानी होगी।
शहर में आए दिन हो रही चोरी, छिनैती की घटनाओं को पुलिस विभाग ने गंभीरता से लिया है। पुलिस विभाग शहर में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की स्थापना पर जोर दे रही है।
इसके लिए पुलिस विभाग ने शहर का सर्वे भी कराया है। पुलिस ने अपने सर्वे में सार्वजनिक स्थानों के साथ कॉलेजों को भी प्रमुखता से शामिल किया है। इसके लिए शहर के प्रमुख सात स्थानों को चिह्नित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। जल्द ही नगर पालिका की ओर से शहर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मंजूरी मिलने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने बताया कि शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही नगर पालिका की ओर से चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा।
पुलिस विभाग ने शहर में डीएम चौराहा, कुड़वार नाका रोड, पोस्ट ऑफिस चौराहा, बाधमंडी चौराहा, शाहगंज चौराहा, रोडवेज और चौक इलाके में स्थान चिह्नित किया है। विभाग ने इसका प्रस्ताव पालिका को भेज दिया है।