{"_id":"5a3fd5044f1c1b4c528bb6da","slug":"christmas-festival-preparations-in-full-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुए गिरजाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुए गिरजाघर
Amarujala Bureau
Updated Sun, 24 Dec 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
छाई पर्व की रौनक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस की तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। देर शाम शहर के दोनों चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठे। क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर हर तरफ खुशनुमा माहौल है। ईसाई मिशनरी स्कूलों में भी क्रिसमस की तैयारी को लेकर विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
इसाई परिवारों ने क्रिसमस की जोरदार तैयारियां कर रखी हैं। सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल कैथोलिक चर्च, करुणाश्रय अस्पताल के पीछे क्राइस्ट चर्च, करुणाश्रय अस्पताल शनिवार की शाम ही रोशनी से नहा उठा है। क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। देर रात से विविध कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सिविल लाइन स्थित पॉल कैथोलिक चर्च में क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को हर समुदाय की भीड़ लगती है। लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
गिरजाघरों में क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस ट्री व झांकियों को झालरों से सजाया है। 24 दिसंबर की रात 10 बजे विशेष प्रार्थना के बाद रात 12 बजे केक काटकर लोग एक-दूसरे को हैपी क्रिसमस कहेंगे।
विज्ञापन