फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chhoti Diwali was celebrated by lighting lamps and worshiping in homes.

Sultanpur News: दीप जला मनाई गई छोटी दिवाली, घरों में हुई पूजा

Thu, 31 Oct 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 31 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chhoti Diwali was celebrated by lighting lamps and worshiping in homes.
बुधवार की रात झालरों की रोशनी से जगमग हुआ
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ छोटी दीपावली मनाई गई। लोगों ने घरों व मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दीप जलाए। हनुमान जी की आरती उतारी गई और भगवान विष्णु की महिमा का गान किया गया। छोटी दीपावली पर भी शहर क्षेत्र में उल्लास दिखा। प्रतिष्ठानों व घरों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी के रूप में भी मनाया जाता है। कुछ स्थानों पर लोगों ने विष्णु आराधना की और मोक्ष की कामना के साथ दीपक जलाया। लोगों ने घरों के सामने द्वार पर रंगोली सजाया और मां लक्ष्मी व विष्णु भगवान का आवाहन किया। कुछ जगहों पर गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। मंदिरों में दिन भर लोग दर्शन पूजन करते रहे। मंदिरों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया। जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed