{"_id":"682ccb60d0a1515f2f09710d","slug":"chcs-transformer-damaged-saving-vaccine-becomes-a-challenge-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-133370-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सीएचसी का ट्रांसफार्मर खराब, वैक्सीन बचाना बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सीएचसी का ट्रांसफार्मर खराब, वैक्सीन बचाना बनी चुनौती
Wed, 21 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। धर्मराज पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सत्यदेव सिंह के अनुसार, कोल्ड चेन के लिए वैक्सीन रखी हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। बिजली न होने से वैक्सीन खराब हो सकती हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की खराबी की सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी गई है, लेकिन बदला नहीं गया। लेबर रूम में जच्चा-बच्चा भी असुविधा झेल रहे हैं। दियरा उपकेंद्र के जेई अनिल यादव ने बताया कि हड़ताल के कारण समस्या बढ़ी है। जल्दी ही ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाएगा।
विद्युत कटौती से नाराज इसौली विधायक पहुंचे असरोगा उपकेंद्र
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। बिजली कटौती की शिकायत पर इसौली विधायक मो. ताहिर खान मंगलवार सुबह असरोगा उपकेंद्र पर पहुंचे। जेई विजय तिवारी ने उन्हें बताया कि अतागंज हसनपुर में तार टूट गया है। आउट सोर्सिंग कर्मियों के हड़ताल पर होने से तार जोड़वाने में देर हो रही है। आउट सोर्सिंग कर्मियों ने भी विधायक को अपनी समस्याएं बताई। विधायक ने फोन पर अधीक्षण अभियंता से वार्ता की। एसडीओ दिलीप जायसवाल ने विधायक को बताया कि किसी तरह से दैनिक कर्मियों से छोटे फाल्ट तो दुरुस्त करा लिया जाता है।
विज्ञापन
शहर में जारी रही कटौती
सुल्तानपुर। शहर के गभड़िया, कर्मयोगीनगर, विनोबापुरी, नरायनपुर, पयागीपुर, लालडिग्गी आदि मोहल्लो में सोमवार रात व मंगलवार को दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। छोटे-छोटे फाल्ट ठीक करने में विभागीय कर्मचारियों के पसीने छूट गए। कटौती के चलते लोगों को परेशान होना पड़ा।
आउटसोर्स कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली विभाग में कार्यरत 911 आउटसोर्स कर्मियों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। सोमवार की रात से प्रदर्शन में उपकेंद्र परिचालक, व कंप्यूटर आपरेटर भी शामिल हो गए हैं। संघ जिलाध्यक्ष आनंद अग्रहरि ने बताया कि 29 अप्रैल से आंदोलन चल रहा है। विभाग अभी तक कोई निर्णय न लेकर कर्मियों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है।