फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Charan Paduka Yatra will come from Chitrakoot on 18th

Sultanpur News: चित्रकूट से 18 को आएगी चरण पादुका यात्रा

Mon, 15 Jan 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Charan Paduka Yatra will come from Chitrakoot on 18th
सुल्तानपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय पल-पल करीब आ रहा है। उसी के साथ कुशनगरी का उत्साह भी ऊंचाइयां छू रहा है। चित्रकूट से चलकर अयोध्या जा रही चरण पादुका यात्रा भी 18 जनवरी को शहर पहुंच जाएगी। यात्रा के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह तोरणद्वार बनाने, लाइटिंग करने और पुष्पवर्षा की तैयारियां हैं। यात्रा शहर में रात्रि विश्राम करके 19 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


चित्रकूट से आ रही चरण पादुका यात्रा में करीब सौ प्रमुख लोग शामिल हैं। इसके ठहरने के लिए प्रशासन ने नगर पालिका बरातघर और सीताकुंड का गेस्ट हाउस बुक कर दिया है। एडीएम प्रशासन पंकज सिंह के अनुसार यात्रा 18 जनवरी की दोपहर पहुंच जाएगी जो बरातघर और सीताकुंड के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेगी।
विज्ञापन


इसके बाद 19 जनवरी की सुबह सीताकुंड से गोमती का पवित्र जल लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए शहर में राम वनगमन पथ को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाएगा। साथ ही साज-सज्जा और लाइटिंग आदि का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह किलोमीटर में दुल्हन की तरह सजेगा शहर, बरसेंगे फूल
यों तो चरणपादुका यात्रा का स्वागत जिले की सीमा पर स्थित प्रतापगंज गांव से ही शुरू हो जाएगा किंतु पयागीपुर चौराहे से लेकर केएनआई तक शहर दुल्हन की तरह सजा नजर आएगा। जगह-जगह तोरणद्वार सजाए जाएंगे और सड़कों के किनारे खड़े लोग यात्रा पर पुष्पवर्षा करेंगे। इसके लिए नगर विधायक विनोद सिंह ने खुद मोर्चा संभाला है।


उन्होंने बताया कि इतिहास में इससे बड़ा दिन कभी नहीं आया है, न ही ऐसा उत्साह कभी देखने को मिला है। इसलिए छह किलोमीटर में शहर सजाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा कहते हैं कि शहर के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जगह-जगह लोग शहर में इस यात्रा पर पुष्प वर्षा करेंगे। इसके लिए क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा पहले पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार पहुंचेगी। वहां स्वागत कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed