{"_id":"582600f84f1c1ba16fb3a61c","slug":"chaos-over-currency-change-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलने के लिए बैंकों में जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बदलने के लिए बैंकों में जुटी भीड़
Amarujala Bureau
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में भीड़, एटीएम खाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार और 500 के नोट बंद होने के बाद बैंक शाखाओं पर दूसरे दिन भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। तीन दिन बाद बैंक में जरूरत के मुताबिक धन लोड नहीं हो सका। ग्राहकों का भारी दबाव बैंक शाखाओं पर शुक्रवार को भी रहा।
विज्ञापन
करेंसी चेंज करने से लेकर खाते में धन जमा करने व भुगतान पाने को लेकर ग्राहकों की लंबी कतार बैंक शाखाओं पर देर शाम तक लगी रही। दूसरे दिन बैंक शाखाओं पर पुराने लोड से काम चलाया गया। 2000 के नए नोट ही ग्राहकों को दिए गए। 500 के नए नोट शुक्रवार को भी बैंक शाखाओं पर नहीं पहुंचे। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, एक्सिस, आईसीआईसीआई बैंक पर ग्राहकों को 500 व 1000 के नोट बदलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बैंक शाखाओं पर ग्राहकों को 100, 50, 20 व 10 के नोटों की गड्डी दी गई। जिले में संचालित 196 बैंक शाखाओं में कई में निकासी और नोट बदलने का काम ही नहीं हो सका। कमोबेश ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही स्थिति रही। कूरेभार, मोतिगरपुर, कटका, जयसिंहपुर, लंभुआ, बल्दीराय समेत अन्य स्थानों पर स्थित कई बैंक शाखाओं में कैश नहीं होने से ग्राहकों को भुगतान नहीं मिल सका।
विज्ञापन