{"_id":"64ce927f176750d36a05ee16","slug":"cattle-smuggler-shot-in-encounter-four-more-arrested-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-1305-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, चार और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, चार और गिरफ्तार
Sat, 05 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर/ सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सेमरी में शुक्रवार को मवेशियों के कटे सिर मिलने के मामले में पुलिस ने देर शाम एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। देर रात पूछताछ के बाद पुलिस उसके बताए ठिकाने पर गई थी। पुलिस का आरोप है कि ठिकाने पर पहुंचने पर आरोपी ने वहां छिपाये असलहे से टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी निशानदेही पर चार और गिरफ्तार कतर लिए गए।
कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सेमरी गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को चार मवेशियों के सिर व अवशेष मिले थे। पुलिस ने पास के एक घर से मांस के टुकड़े और कुछ हथियार बरामद किए थे। साथ ही शमशेर उर्फ मोनू को पकड़ लिया था। मामले में गोरक्षक लल्लू तिवारी की तहरीर पर 11 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
शुक्रवार रात पूछताछ के बाद आरोपी शमशेर उर्फ मोनू को लेकर पुलिस उसके बताए स्थान बहोरिकपुर गांव ले गई। शनिवार भोर करीब तीन बजे आरोपी ने वहां छिपाये गए असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाब में टीम ने भी फायर किया। गोली शमशेर उर्फ मोनू के पैर में लगी। शमशेर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तफ्शीर, तसलीम, अब्दुल कलाम व आसमा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सेमरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।