फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case filed against truck driver in case of death of social worker in accident

Sultanpur News: सड़क हादसे में समाजसेवी की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस

Wed, 05 Jun 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case filed against truck driver in case of death of social worker in accident
चांदा (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार की भोर हुए हादसे में वाराणसी के समाजसेवी की मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वाराणसी के छित्तूपुर विद्यापीठ रोड निवासी आनंद कुमार सिंह ने सोमवार को चांदा थाने में केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनके भाई हेमंत कुमार सिंह पगली जून की देर रात अपनी कार से ड्राइवर के साथ भाई का इलाज कराने लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन


कार के आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर ने लापरवाही से बिना कोई संकेत दिए बीच रोड पर अचानक ट्रक रोक दिया जिससे उनके भाई की कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। दुर्घटना में उनके भाई हेमंत कुमार सिंह की मौत हो गई। उनकी गाड़ी का ड्राइवर सदानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। आनंद कुमार सिंह की तहरीर पर सोमवार को ट्रक चालक के खिलाफ चांदा थाने में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed