फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car lost control and hit tree in Sultanpur old woman died while six people injured including driver

Sultanpur: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, वृद्धा की मौत... चालक समेत छह लोग घायल; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

Sat, 10 May 2025 02:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 02:55 PM IST
सार

सुल्तानपुर में अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। जबकि चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने घरवालों को भी सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
Car lost control and hit tree in Sultanpur old woman died while six people injured including driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी लिंक रोड पर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के परऊपुर गांव के पास हुआ। लखनऊ के अंधार चौकी निवासी अजय वर्मा का परिवार शनिवार सुबह कार से वाराणसी जा रहा था। परऊपुर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार में आगे बैठी अजय वर्मा की पत्नी सरिता वर्मा (60) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन

यह लोग हुए घायल

हादसे में कार चालक रायबरेली के त्रिपुला निवासी विनय कुमार (28), लखनऊ के दुबग्गा निवासी श्रीधर के बेटे अनमोल (8), अंधार चौकी नववासी सरोज कुमारी (55), सीतापुर के अटारिया निवासी आवेदिका (32), हिमांशु (30) और लक्ष्मी (32) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 'शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए...', सीएम योगी बोले- इसे राष्ट्र की भावना से जोड़ना जरूरी

स्थानीय लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि वृद्धा के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed