{"_id":"691f5a8fd9899832f60d47cd","slug":"car-collides-with-tree-jaisinghpur-kotwal-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-144839-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पेड़ से टकराई कार, जयसिंहपुर कोतवाल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पेड़ से टकराई कार, जयसिंहपुर कोतवाल घायल
Thu, 20 Nov 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज के बासगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।
गोसाईगंज। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बासगांव के पास बुधवार देर रात कार से जा रहे जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह (46) के सामने अचानक एक वनरोज आ गया। वनरोज को बचाने में उनकी कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।
दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय के मुताबिक, जयसिंहपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर कार पर अकेले सवार थे। वह चेकिंग के लिए निकले थे। वहां से लौटने के दौरान गोसाईगंज-जयसिंहपुर की सीमा पर वनरोज को बचाने में कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंस्पेक्टर के दाहिने पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से उन्हें रेफर किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी गई है।