{"_id":"5e9489068ebc3e76cc27c1b1","slug":"can-remove-10-thousand-daily-from-the-post-office-sultanpur-news-lko517553583","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर से 10 हजार रुपये रोजाना निकाल सकेंगे बैंक खाताधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर से 10 हजार रुपये रोजाना निकाल सकेंगे बैंक खाताधारक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन में डाकघरों से भी किसी बैंक के खाताधारक रोजाना 10 हजार रुपये तक की निकासी कर सकेंगे। व्यवस्था के लिए सभी डाकघरों में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इस सुविधा से बैंकों में भीड़ पर अंकुश लग सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि डाकघर अधीक्षक की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित डाकघरों में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध है।
इसके जरिए किसी बैंक के खाताधारक 10 हजार रुपया तक की निकासी अपने खाते से रोजाना कर सकते हैं। इसमें बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए। डाकघर से धनराशि निकासी के लिए बैंक खाताधारक को आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर के साथ जाना होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही भरण-पोषण के लाभार्थी भी एक हजार रुपया निकाल सकते हैं। इसकी सूची डाकघर को उपलब्ध कराई जा चुकी है। दिव्यांग व वृद्घ को फोन पर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने डाकघरों में पहुंचने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की सलाह दी है।