फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Buyers gathered on Dhanteras, markets remained buzzing till night

Sultanpur News: धनतेरस पर उमड़े खरीदार, रात तक गुलजार रहे बाजार

Wed, 30 Oct 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Buyers gathered on Dhanteras, markets remained buzzing till night
धनतेरस पर सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग।
सुल्तानपुर। धनतेरस त्योहार पर मंगलवार को बर्तन, कपड़ा, सराफा, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जमकर बिक्री हुई। महंगाई के बावजूद त्योहार को लेकर लोगों ने खूब खरीदारी की। पहले से बुक कराए लोगों ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की खरीदारी की।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर सुबह से बाजारों की चहल-पहल बढ़ गई थी। शहर व ग्रामीण अंचल की बाजारों में भीड़ रही। शहर के चौक, ठठेरी बाजार, जीएन रोड समेत लगभग सभी इलाकों में मौजूद आभूषण, वस्त्र, बर्तन व अन्य सामानों की खरीदारी में महिलाओं की खासी भीड़ रही। लोगों ने दीपावली पूजन के लिए नए डिजाइन के सोने व चांदी के गणेश-लक्ष्मी की खरीदारी की। आभूषणों में सबसे ज्यादा सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री हुई। इसके अलावा बर्तन, कपड़ा, मोबाइल फोन, आलमारी व इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़
घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सजाने में मशगूल दिखे। सुबह से भवनों को झालरों से सजाया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी साज-सज्जा के सामान लगाए गए। मिट्टी के दीये भी लोगों ने खूब जलाए। लोगों ने लइया, चूरा और मिठाई की खरीदारी की। लइया व चूरा की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफर के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की खूब हुई बिक्री
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में छूट के साथ सामानों की जमकर बिक्री हुई। एलईडी, टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, प्रेस, इंडक्शन, आरओ समेत अन्य सामानों पर दो से तीन हजार रुपये तक की ग्राहकों को छूट दी गई। व्यवसायी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार कई सामानों पर श्योर गिफ्ट और कैश डिस्काउंट भी ग्राहकों को दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक सामानों में भी तेजी रही। महंगाई होने के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक रही।

मोबाइल और स्मार्ट टीवी की रही डिमांड
धनतेरस पर मोबाइल का कारोबार खूब चमका। मोबाइल दुकानदार प्रमोद वर्मा ने बताया कि इस बार धनतेरस पर 10 से लेकर 35 हजार रुपये के मोबाइल की खूब बिक्री हुई। स्मार्ट टीवी का क्रेज बढ़ा है। दुकानदारों ने आकर्षक ऑफर के साथ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया।

बर्तन की दुकानों पर उमड़े ग्राहक
बर्तन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तांबे से लेकर लोहे और पीतल के बर्तनों की डिमांड खूब रही। बर्तन व्यवसायी अनुराग बरनवाल ने बताया कि धनतेरस पर सबसे ज्यादा चम्मच, थाली, प्लेट आदि की खरीद हुई। आधुनिक किचन में इस्तेमाल होने वाले सामानों की भी खूब बिक्री हुई।

चांदी के गणेश-लक्ष्मी के सिक्कों की हुई बिक्री
धनतेरस पर सराफा व्यवसाय भी तेज रहा। लोगों ने धनतेरस पर चांदी के छोटे-मोटे सामान, बर्तन, मूर्तियां व लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों की खरीदारी की। बद्री ज्वेल पैलेस के मालिक ऋषिकांत गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर छोटे-मोटे आभूषणों की ज्यादा खरीदारी हुई है। ज्यादातर लोगों ने दीपावली पर पूजा करने के लिए सोने-चांदी के लक्ष्मी-गणेश की ही खरीद की। वहीं सराफा व्यापारी सुरेश सोनी ने बताया कि महंगाई के बाद भी पर्व पर इस बार सराफा बाजार काफी बेहतर रहा।

ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी
युवाओं में ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर तेजी से क्रेज बढ़ रहा है। मोबाइल आइटम से लेकर घरेलू उत्पाद की वस्तुएं भी खरीदी जा रही है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की ओर से तरह-तरह के ऑफर भी दिए गए हैं। मंगलवार को ऑनलाइन शापिंग करने वाले लोगों ने डेबिट कार्ड पेमेंट व कैश डिलीवरी ऑडर बुक किए।


वाहनों के शोरूम पर रही ग्राहकों की भीड़
धनतेरस के दिन मंगलवार को ऑटोमोबाइल सेक्टर गुलजार रहा। शोरूम में मोटर साइकिल व बुलेट खरीदने वाले लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करा रखी थी। बावजूद इसके डिलेवरी लेने में लोगों के पसीने छूट गए। रतनदीप हीरो के प्रोप्रराइटर दीपक जैन ने बताया कि ग्राहकों में बाइक खरीद को लेकर खासा उत्साह रहा। उनके यहां करीब 150 बाइकों की बिक्री हुई। वहीं चार पहिया वाहनों की बिक्री में भी धनतेरस पर तेजी देखी गई। मीत एसोसिएट के प्रोपराइट नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 120 से अधिक वाहन बिके हैं।

बेहतर रहा कपड़े का कारोबार
कपड़ा बाजार में भी धनतेरस पर काफी धूम रही। शहर समेत ग्रामीण इलाके की छोटी से बड़ी कपड़ा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। रेडीमेड के साथ थान वाले कपड़े की भी डिमांड खूब रही। इसमें लोगों के पास 250 से लेकर तीन हजार रुपये मीटर तक के विकल्प मौजूद रहे। कपड़ा व्यवसायी अमित त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस पर महिलाओं, बड़ों व बच्चों ने अपने मनपसंद कपड़ों की खरीदारी की। इस बार कढ़ाईदार कपड़ों की बिक्री ज्यादा है। ठंड के आगमन के चलते धनतेरस पर कंबल के अलावा रजाई, गद्दे और तौलिया की भी जमकर खरीद हुई।

मिठाई के साथ ड्राईफ्रूट की हुई खरीदारी
धनतेरस पर मिठाई के साथ ड्राईफ्रूट की भी जमकर खरीदारी हुई। शहर की प्रमुख मिठाई की दुकानों में लड्डू, काजू कतली, छेने के आइटमों की खूब मांग रही। मोतीचूर के लड्डू, मेवे के लड्डू, खजूर लड्डू, बालूशाही आदि मिठाइयों की बिक्री हुई। मिठाई कारोबारी डीपी गुप्ता ने बताया कि पर्व पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने का प्रचलन है। इस वजह से लोगों ने गिफ्ट पैक भी जमकर खरीदे। मेवे की मिठाइयां इस बार लोगों ने ज्यादा खरीदी।


रंग-बिरंगी झालरों की हुई बिक्री
रंग-बिरंगी झालरों की थोक और फुटकर दुकानों में धनतेरस पर मंगलवार को भीड़ लगी रही। घूमने वाले दीपमाला, दीये, कलश, रिमोट से चलने वालीं झालरों के अलावा अन्य स्वदेशी झालरों की जमकर बिक्री हुई। शहर के चौक, ठठेरी बाजार, शाहगंज चौराहा आदि इलाकों में एलईडी, लोटस बल्ब, राउंडेबल बल्ब, हाइड्रोलिक गणेश-लक्ष्मी की लोगों ने खरीदारी की। ट्री, मिर्ची और सेब लुक बल्ब की झालर भी लोगों ने पसंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed