{"_id":"6a5a7a278140680ca802f0e7","slug":"buses-ran-on-only-six-rural-routes-passengers-faced-increased-difficulties-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-160724-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सिर्फ छह ग्रामीण रूटों पर दौड़ी बसें, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सिर्फ छह ग्रामीण रूटों पर दौड़ी बसें, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
Sat, 18 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री ग्राम्य परिवहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने की पहल चार माह बाद भी अधूरी है। जिले के लिए 12 ग्रामीण रूट निर्धारित किए गए थे। इनमें से अब तक केवल छह पर ही 28 सीटर बसों का संचालन शुरू हो सका है।
शेष छह रूटों पर बसें नहीं चलने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। परिवहन निगम और जिला प्रशासन ने 12 रूट चिह्नित किए थे। इनमें तातोमुरैनी-लंभुआ, सूर्यभानपट्टी-चांदा, बांगरमऊ-भटौता, सूरापुर-कादीपुर, इब्राहिमपुर-करौंदीकला और रामनगर-चंदौर शामिल हैं। इन मार्गों पर 25 और 28 सीटर बसें चलाने के लिए बस संचालकों से बैठक भी हुई थी। पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। इस कारण केवल छह रूटों पर छह बसों का संचालन हो पाया है। बस सेवा शुरू न होने से ग्रामीणों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय और धन की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ रही है। अखंडनगर क्षेत्र के दुर्गेश कुमार और राजबहादुर जैसे ग्रामीणों ने रोजाना आने-जाने में परेशानी बताई है।
बसों की कमी से अटका विस्तार
ग्रामीण रूटों पर संचालन के लिए आवश्यक 25 और 28 सीटर बसें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने इसकी जानकारी शासन और प्रशासन को भेजी है। उन्होंने बताया कि आवश्यक निर्देश और बसें उपलब्ध होते ही शेष रूटों पर भी बस संचालन शुरू कराया जाएगा।