फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Buses Not Stopping at Domuha Bus Stop; Passengers Inconvenienced

Sultanpur News: दोमुहा बस स्टॉप पर नहीं रुक रहीं बसें, यात्री परेशान

Sun, 31 May 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Buses Not Stopping at Domuha Bus Stop; Passengers Inconvenienced
भदैंया। दोमुहा बस स्टॉप पर परिवहन निगम की बसें नहीं रुकने से यात्री परेशान हैं। लखनऊ-वाराणसी हाईवे चालू होने के बाद अधिकांश बसें मुख्य मार्ग से गुजरती हैं। जिससे यात्रियों को निर्धारित ठहराव का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों को स्टॉप से दूर उतार दिया जाता है। इस कारण परिचालकों और यात्रियों के बीच आए दिन नोकझोंक होती है। यह बस स्टॉप तीन वर्ष पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अभिलाष दुबे की स्मृति में बना था। लोगों की मांग पर बने इस स्टॉप पर सूचना बोर्ड भी लगा है। बसों का नियमित ठहराव न होने से यह सुविधा केवल नाम मात्र की रह गई है।
विज्ञापन

रविवार को अजय पांडेय को दोमुहा का टिकट होने पर भी अभियाकला के पास उतारा गया। सुरेश कुमार को भी लखनऊ से लौटते समय महानपुर डायवर्जन पर उतार दिया गया, जिससे उन्हें देर रात पैदल घर जाना पड़ा। परिवहन निगम के एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि चालकों और परिचालकों को निर्धारित स्टॉप पर बसों के ठहराव के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed