फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bus station

पर्व पर घर पहुंचने की मारामारी, बसें कम

Sun, 23 Oct 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
bus station
बस स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। दीपावली को लेकर रविवार को शहर के बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाहर से आने वाले यात्री अपने घरों को जाने के लिए बसों का घंटों इंतजार करते रहे। लोकल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद भी यात्रियों की तुलना में बसों की संख्या कम पड़ गई। इससे शाम तक बस स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

जिले के रोडवेज डिपो में 112 बसें हैं। दीपावली को देखते हुए रोडवेज ने लोकल रूट के लिए बसों का इंतजाम किया था। शुक्रवार को ही दिल्ली के लिए जिले से छह बसें भेजी गई थी। वहां से कुछ बसें शनिवार को और कुछ बसें रविवार को यात्रियों को लेकर वापस लौटीं। लखनऊ, कानपुर व अन्य शहरों से यात्रियों को लेकर बस स्टेशन पहुंची बसों को लोकल रूट पर भेजा गया है। दीपावली के त्योहार के लिए बाहर रहने वाले लोगों की भीड़ रविवार को बस स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

इससे सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ कादीपुर व अयोध्या मार्ग पर रही। इससे कादीपुर व अयोध्या रूट पर बसों का फेरा बढ़ाया गया। इसके बाद भी बाहर से आने वाले यात्रियों को बस से अपने गंतव्य को पहुंचने के लिए काफी परेशानी हुई। एआरएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि आम दिन में रोडवेज को औसतन साढ़े 11 लाख रुपये की आय होती है। दीपावली पर आय बढ़कर साढ़े 13 लाख रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed