फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BSA withheld the salaries of six teachers and the honorarium of three Shikshamitras.

Sultanpur News: बीएसए ने छह शिक्षकों का वेतन, तीन शिक्षामित्रों का रोका मानदेय

Mon, 23 Feb 2026 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
BSA withheld the salaries of six teachers and the honorarium of three Shikshamitras.
लंभुआ। कंपोजिट विद्यालय वैनी में सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी पहुंच गए। ग्राम प्रधान की शिकायत पर जांच करने पहुंचे बीएसए को शिक्षक-शिक्षामित्र व ग्राम प्रधान में तालमेल की कमी दिखी। वहीं, ग्राम प्रधान ने मध्याह्न भोजन बनवाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। महज 12 दिन पहले बीईओ ने भी इस विद्यालय का निरीक्षण किया था। बीईओ की रिपोर्ट और सोमवार के निरीक्षण के बाद बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने कंपोजिट विद्यालय वैनी में तैनात छह शिक्षकों का वेतन और तीन शिक्षामित्रों का मानदेय मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय वैनी में कुल छह शिक्षक व तीन शिक्षामित्र तैनात हैं। बीते काफी दिनों से यह विद्यालय आपसी खींचतान का केंद्र बना है। विद्यालय व्यवस्था को लेकर शिक्षक-प्रधान व ग्रामीणों के बीच मारपीट तक हो चुकी है। सोमवार को बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने ग्राम प्रधान को विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान ने एमडीएम संचालित करने से मना कर दिया। विद्यालय में रंगाई-पुताई नहीं पाई गई। एसएमसी की बैठक भी पूरी नहीं हुई है। गत 11 फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने इस विद्यालय का निरीक्षण किया था, जिसमें शिक्षण कार्य असंतोषजनक पाया गया था। मध्याह्न भोजन भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
विज्ञापन

साप्ताहिक दूध व फल वितरण होना भी नहीं पाया गया था। निरीक्षण के दौरान 25-30 अभिभावक भी पहुंच गए। उन्होंने बताया था कि शिक्षक आपस मे लड़ाई-झगड़े करते हैं। शिक्षकों ने शिक्षामित्रों पर विद्यालय में ग्रामीण राजनीति करने के आरोप लगाया था। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने शिक्षक प्रतिभा त्रिपाठी, जयशंकर श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अमित शांडिल्य, गुड़िया गुप्ता, गरिमा पांडेय के वेतन व तीन शिक्षामित्रों रमा राजेश्वरी, अरुण सिंह, सुचित्रा मिश्रा के मानदेय रोके जाने के आदेश दिए हैं। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के समय विद्यालय में कई कमियां मिली हैं, उसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। तत्काल प्रभाव से अभी वेतन रोका गया है,विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed